बागपत। माध्यमिक और परिषदीय विद्यालयों में जिला पंचायत राज विभाग की ओर से स्कूल, कॉलेजों में एसएसजी 18 एप से स्वच्छता सर्वेक्षण का फीड बैक दिया । इसमें शिक्षक, कर्मचारी और छात्रों ने भाग किया। ब्लॉकवार कर्मचारियों ने एप की जानकारी दी।
एक से 31 अगस्त तक स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण चल रहा है। जिला पंचायत राज विभाग की ओर से गांवों को स्वच्छता के बारे में जानकारी दी जा रही है। शासन की ओर से गांवों में स्वच्छता का हाल क्या। इसके लिए एसएसजी 18 एप से फीड बैक लिया जा रहा है। डीपीआरओ ने एसएसजी 18 एप का गांव और शहरों में प्रचार प्रसार किया। साथ ही लोगों से फीड बैक देने की अपील की। सोमवार को जिलेभर में विभाग की ओर से स्कूल और कॉलेजों में एप के माध्यम से फीडबैक लिया। शिक्षकों को मोबाइल में एप को डाउन लोड करने का तरीका बताया और उसे पूछे गए सवालों के जवाब देने के बारे में जानकारी दी। अध्यापकों से लेकर सभी कर्मचारियों को स्वच्छता सर्वेक्षण में सहयोग का आह्वान किया। वहीं कॉलेज के छात्र-छात्राओं को एप के माध्यम से फीडबैक के लिए प्रेरित किया। सीडीओ पीसी जायसावल ने बताया कि एप के माध्यम से शिक्षक और विद्यार्थियों से फीड बैक लिया। वहीं स्वच्छता के बारे में भी जागरूक किया।