फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवोल्टेज से विद्युत उपकरण जले, आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। गत रात्रि हाई वोल्टेज से दर्जनों घरों के विद्युत उपकरण फूंक गए, लेकिन सूचना के बाद भी कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। आक्रोशित लोगों ने शनिवार को रेलवे रोड पर निगम के अफसरों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

लोगों का कहना था कि आए दिन नगरवासियों को हाई और लो वोल्टेज की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है, लेकिन बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। गत रात्रि भी हाई वोल्टेज से गांधी रोड, कैनाल रोड व रेलवे रोड पर रहने वाले दर्जनों उपभोक्ताओं के विद्युत उपकरण फुंक गए, लेकिन न तो सूचना के बाद कोई कर्मचारी मौके पर पहुंचा और न ही अधिकारी। इससे आक्रोशित लोगों ने निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। इनमेें देवेंद्र, सतीश, सुधीर, प्रमोद, आशीष, संजीव, नीटू, बिट्टू, राजीव, सोमपाल, अजित, राकेश, दिनेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें