फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के दावों की पोल खोलेगा रालोद: सुभाष गुर्जर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बागपत के ब्लॉक प्रमुख और रालोद नेता सुभाष गुर्जर ने कहा कि भाजपा के झूठे वायदों से लोग तंग आ चुके हैं। लोकसभा चुनाव में भाजपा को करारा जवाब दिया जाएगा। जनता भाजपा को सत्ता से दूर कर देगी।
विज्ञापन

शनिवार को काठा, मऊ, सांकरौद, बसी और सुन्हैडा गांव में आयोजित नुक्कड़ सभाओं में गुर्जर ने कहा कि भाजपा झूठे वायदे कर सत्ता पर काबिज हुई थी। पहले केंद्र सरकार की पोल खुली और अब यूपी सरकार की पोल खुल गई है। आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार है। भाजपा को बागपत ही नहीं बल्कि पूरे देश में हार का सामना करना पड़ेेगा। 13 अगस्त को बड़ौत में रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी और लोकतांत्रिक जनता दल के नेता शरद यादव जनता के बीच आएंगे और भाजपा की दावों की पोल खोलेंगे। मेरठ मंडल के अध्यक्ष चौधरी यशवीर, सतेंद्र प्रधान, रविंद्र प्रधान, सुधीर और अनुज तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें