फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैक्षिक, सामाजिक और धार्मिक स्थलों पर न हो गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। स्वच्छता सर्वेक्षण के संबंधित में जिले के सभी ब्लॉकों में कार्यशाला हुई। इसमें प्रधानों को गांवों में स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने और सार्वजनिक स्थलों से लेकर विद्यालय और धार्मिक स्थलों पर सफाई कराने के लिए प्रेरित किया। डीडीओ हुब लाल ने बागपत और खेकड़ा में पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रधान अपने गांव को स्वच्छ बनाएगा। किसी भी गांव में टीम पहुंच सकती है। वह शैक्षिक, धार्मिक और सामाजिक स्थलों का निरीक्षण करेगी। इन सभी जगहों को प्राथमिकता के अनुसार सफाई कराएंगे। सर्वेक्षण में जिले को सम्मान मिलेगा तो पूरे देश में नाम होगा। कार्यशाला दो पाली में हुई। एक से 30 अगस्त तक स्वच्छता सर्वेक्षण होगा। डीपीआरओ आलोक शर्मा ने पिलाना और बिनौली और परियोजना निदेशक एमएल पटेल और जिला समन्वयक नरेंद्र उज्ज्वल ने छपरौली और बड़ौत में कार्यशाला को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें