बड़ौत (बागपत)। पिछले चार दिन तक लगातार हुई बारिश के बाद अब सीएचसी पर मरीजों की भीड़ उमड़ने लगी है। मौसम में बदलाव के बाद उल्टी दस्त, सर्दी जुकाम और बुखार सहित अन्य रोगों से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़ रही है।
बता दें कि बारिश रुकने के बाद जलभराव और गंदगी के हालात में संक्रामक रोग बढ़ रहे हैं। इसके चलते ही अब सीएचसी पर मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी है। सोमवार को पूरे दिन सीएचसी पर मरीजों की भीड़ रही। अधिक मरीज होने के कारण पर्ची बनवाने को लेकर कहासुनी होती रही। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. एएसके मलिक ने कहा कि मौसम परिवर्तन के चलते लोग बुखार, खांसी, जुकाम आदि बीमारियों से बीमार पड़ रहा है।