फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस में भूसे की तरह भरे थे बच्चे, ग्रामीणों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। स्कूल बसों में निर्धारित संख्या से अधिक बच्चे बैठाने के कारण होने वाले हादसों से भी स्कूल प्रबंधक सबक सीखने के लिए तैयार नहीं हैं। क्षेत्र के एक स्कूल की बस में निर्धारित 35 सीटर बस में 85 बच्चे बैठाए गए थे। मुबारिकपुर गांव के ग्रामीणों ने ड्राइवर को बस से उतार लिया और हंगामा किया। ग्रामीणों ने कहा स्कूल प्रबंधक स्कूली बच्चों के साथ अन्याय कर रहे हैं। बच्चों को खड़ा होकर स्कूल जाना पड़ता है। बस के ड्राइवर को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को क्षेत्र के स्कूल की बस बच्चों को लेने के लिए मुबारिकपुर गांव पहुंची । बस में निर्धारित संख्या से अधिक बच्चे सवार हो गए। ग्रामीणों ने कहा जब उन्होंने बस में बच्चों को खड़े होकर जाते देखा तो बस को रुकवा लिया । ड्राइवर को नीचे उतारकर पूरे मामले की जानकारी ली। ग्रामीणों ने हंगामा कर कहा कि आए दिन होने वाले हादसों से भी प्रशासन सबक सीखने के लिए तैयार नहीं है। ड्राइवर को चेतावनी देकर छोड़ दिया। इस बीच प्रशासन को भी मामले की जानकारी दी एआरटीओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने मौखिक शिकायत की है। विभाग की ओर से चेकिंग अभियान भी चलाया गया, जिसमें कार्रवाई की गई है। जिन स्कूलों की शिकायत मिल ही है, उनके खिलाफ अभियान चलेगा और सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।


स्कूलों को लिखेंगे पत्र: बीएसए
खेकड़ा। बीएसए चंद्रकेश यादव का कहना है कि ऐसे स्कूल जो नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, उनके विषय में संबंधित बोर्ड को पत्र लिखा जाएगा। किसी भी कीमत पर बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नहंी होने दिया जाएगा।
विज्ञापन


कई बच्चों की हालत बिगड़ी
खेकड़ा। ग्रामीणों ने कहा अधिक संख्या होने के कारण कई बच्चों की हालत बिगड़ गई थी। इसके चलते बच्चों को बस से उतारा। यही नहीं ड्राइवर को चेतावनी दी कि दोबारा ऐसी गलती की तो ग्रामीण पुलिस से शिकायत करेंगे। स्कूल प्रशासन ने ग्रामीणों को समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें