बागपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ऊर्जा निगम की सौभाग्य सहज बिजली हर घर योजना के लाभार्थियों के साथ चर्चा की। उन्होंने कहा सरकार का देश के हर कोने के घर में बिजली पहुंचाना उनका लक्ष्य है, जिस काफी हद तक कार्य हो चुका है।
सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) के प्रबंधक रोहित कुमार ने बताया कि ऊर्जा निगम की सौभाग्य सहज बिजली हर घर योजना के तहत जिले के करीब 400 से 500 लाभार्थियों को एनआईसी और 200 सीएससी सेंटरों पर प्रधानमंत्री ने योजना के संबंध में लाभार्थियों से संवाद किया। इसमें ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता रामवीर सिंह और अधिशासी अभियंता राजीव कुमार आर्य सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि सीधे संवाद में लाभार्थियों से योजना के बारे में चर्चा की। प्रधानमंत्री ने बताया कि योजना के माध्यम से काफी हद तक घरों में उजाला पहुंचाया जा चुका है। गरीब एवं निर्धन लोगों को कैंपों के माध्यम से कनेक्शन बांटे। अधीक्षण अभियंता रामबीर सिंह ने बताया कि जिले में 4672 लाभार्थियों को सौभाग्य योजना का लाभ दिया। 400-500 को प्रधानमंत्री का संवाद सुनाया। उन्होंने कहा कि जिले में 31 जुलाई को सौभाग्यशाली कर देंगे। हर घर में बिजली के बल्बों से रोशन टिमटिमाएंगी। इस दौरान विपिन, गोविंद, नीरज, राजीव, राजेश, धर्मवीर, मोनू उपस्थित रहे।