फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांद का दीदार होते ही छा गई ईद की खुशियां

विज्ञापन
विज्ञापन
चांद का दीदार होते ही छा गई ईद की खुशियां
विज्ञापन

बागपत। रमजान के मुबारक माह के बाद शुक्रवार रात चांद नजर आते ही ईद की खुशियां छा गई। अकीदतमंदों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ौत और बागपत में जमकर खरीदारी की गई। ईदगाह पर सुबह आठ बजे नमाज की तैयारियां शुरू हो गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात ईद का चांद दिखा। शहर काजी हबीबुर्रहमान ने बताया कि शुक्रवार रात चांद नजर आ गया है। शनिवार को ईद मनाई जाएगी। उधर, ईद का चांद देखने के लिए रोजेदार छतों पर चढ़ गए। ईद का चांद नजर आते ही आतिशबाजी की गई। बच्चों ने खुशियां मनाई। लोगों ने एक-दूसरे को ईद की बधाई दी। शहर के शौकत मार्केट में खरीदारों की भीड़ रही। जूते, कपड़े और खाने-पीने की दुकानें पर सामान लेने के लिए ग्राहकों की संख्या रोजना की अपेक्षा कई गुणा अधिक रही। बाजार में पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था रही। कॉस्मेटिक की दुकानों पर भी भीड़ रही। ईदगाह पर सुबह नमाज के लिए पुलिस प्रशासन ने खास व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें