फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने का बकाया भुगतान दिलाना प्राथमिकता: योगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ने का बकाया भुगतान दिलाना प्राथमिकता : योगी
विज्ञापन

बागपत। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसानों का बकाया भ्ुागतान दिलाना उनकी प्राथमिकता है। बिजली का सरचार्ज माफ किया गया है। कार्यकर्ता आम लोगों के बीच में जाएं और सरकार की नीतियों और उपलब्धियों की जानकारी जनता का दें।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिल्ली रोड स्थित विनायक कॉलेज में योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री की जनसभा की तैयारियों के लिए मेरठ, मेरठ महानगर, बागपत, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, सिकंदराबाद, गाजियाबाद, गाजियाबाद महानगर, बुलंदशहर, हापुड़ जिले के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जोश के साथ रहे। सरकार ने किसान हितों के लिए बड़े कार्य किए हैं। रमाला चीनी मिल का विस्तारीकरण किया गया। जिन चीनी मिलों पर किसानों के बकाया हैं, उन पर सख्ती की जाएगी। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह सरकार की उपलब्धियों से जनता को अवगत कराएं। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ सत्यपाल सिंह ने कहा कि यूपी और केंद्र सरकार मिलकर जनता के हित में कार्य कर रही हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह, प्रदेश मंत्री वाईपी सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री सतेंद्र सिसौदिया और जिलाध्यक्ष संजय खोखर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें