बागपत। रमजान माह को देखकर विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता रामवीर सिंह ने अफसरों को जिम्मेदारी दी है। निर्देशित दिए है कि अपने सीयूजी नंबर चालू रखेंगे। उन्होंने बताया कि सभी अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारी, सहायक अभियंता और अवर अभियंता संबंधित बिजली शिकायत का तुरंत निरस्तारण करेंगे।
खंभे नहीं खीची जा रही लाइन
बागपत। निवाड़ा गांव में एक माह पहले बिजली का खंभा टूटा गया था। ग्रामीणों की शिकायत पर भी विद्युत निगम कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। समस्या को देखकर खुद ग्रामीण सरूरपुर बिजलीघर से खंभा लाकर लगा दिया , लेकिन विद्युत निगम की ओर से उस पर लाइन नहीं खींची गई है। लोगों को समस्या से जूझना पड़ रहा है। कार्रवाई की मांग की है। इसमें मुरसलीम, लुकमान, नौशाद, अल्ला मोहर, आस मोहम्मद, नूर मोहम्मद, डॉ. महक सिंह, संजय कुमार ने कार्रवाई की मांग की है।