फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्वाजंलि दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारतरत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुण्यतिथि मनाई और उनके बताएं सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

पट्टी चौधरान पर पुण्यतिथि पर आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चौधरी राम कुमार सिंह ने की। संचालन शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा ने किया। जिलाध्यक्ष चौधरी राम कुमार सिंह ने कहा कि राजीव गांधी की योजना सभी जाति धर्म को साथ लेकर चलने की रही। कहा कि राजीव गांधी ने देश का चहुमुंखी विकास कर भाईचारा पैदा किया। पूर्व विधायक महेंद्र जैन ने कहा कि राजीव गांधी ने जैन समाज को अल्पसंख्यक का दर्जा दिलाकर लाभान्वित किया। शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं से राजीव गांधी के बताएं सिद्धांतों पर चलने की अपील की। इनमें घनश्याम शर्मा, रामपाल वर्मा, डॉ. नरेंद्र शर्मा, दीपक शर्मा, रमेश शर्मा, योगी सोती, सत्यपाल पथौलिया, ब्रजमोहन शर्मा, तेजवीर सिंह, किरणपाल, विनित, रामपाल वर्मा, हरवीर सिंह, विकास, सुरेंद्र सिंह, अशोक शर्मा, राम कुमार तोमर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें