बड़ौत (बागपत)।
सीनियर सिटीजंस वेलफेयर एसोसिएशन, आर्य समाज बड़ौत और एस्रो बड़ौत के तत्वावधान में चलाए जा रहे नवयुवकों के चरित्र निर्माण कार्यक्रम के अंतर्गत जागृति बाल विद्या मंदिर बावली रोड पर कार्यशाला का आयोजन किया।
इस अवसर पर संजय राणा ने प्रकृति में मौजूदा तत्वों, भूमि, गगन, वायु, अग्नि तथा जल पर विस्तार से प्रकाश डाला। बताया कि पांचों तत्व भगवान, प्रकृति तथा प्रत्येक जीवधारी में मौजूद है। इन तत्वों की सुरक्षा करना सभी का कर्तव्य है। एक तत्व को भी दूषित करने पर पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। संचालन करते सुषमा ने अपने घर तथा नगर की सफाई पर बल देते हुए स्वच्छता अभियान के तहत सरकार की सराहना करते हुए कहा कि हमें सरकार की सफाई संबधित योजनाओं मेें सहयोग करना चाहिए। पीतम सिंह वर्मा ने सुबह उठने पर होने वाले लाभों तथा देर तक सोने पर विस्तार से बताया। इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्या कुसुम लता ने की। इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी भी हुई, इसमेें अंजलि, भूमिका, हर्ष कुमार, करण को सम्मानित किया। इसमें बबीता, पूनम, रश्मि, स्वाति, मीनू का योगदान रहा।