फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान्हड़ में जलभराव को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। कान्हड़ गांव में जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो धरना शुरू कर देंगे। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पलड़ी मार्ग पर कई साल से जल भराव की समस्या बनी हुई है। पानी निकासी का कोई साधन नहीं है। नाले की भूमि पर भी अवैध कब्जा किया हुआ है। इस मार्ग से कई गांवों के लोगों का आवागमन रहता है। उन्होंने एसडीएम से लेकर डीएम से तक कई बार समस्या के बारे में शिकायत की, लेकिन आज तक समाधान नहीं हुआ। इस दौरान अंकित, राजकुमार, सोमपाल, श्याम सिंह, किरणपाल, निरंकार, हरि सिंह, वेदपाल, हरवीर, जयपाल, सुनील, बाबू राम, इकबाल, राज सिंह, सुभाष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें