फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमाला थाने के पास ट्रैक्टर ट्राली पलटी, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

मुकुंदपुर गांव से हिलवाड़ी गांव आ रहे एक युवक की ट्रैक्टर ट्राली किसी वाहन को बचाने के लिए पलट गई। इससे वह गंभीर घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी भेजा, वहां के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक सोनू उम्र 22 वर्ष पुत्र कृष्णपाल मुकुंदपुर गांव का रहने वाला है। वह बुधवार को ट्रैक्टर ट्राली लेकर मुकुंद से हिलवाड़ी अपनी ससुराल मेें आ रहा था। जब वह दिल्ली सहारनपुर हाइवे पर रमाला थाने के पास पहुंचा तो वाहन को बचाने के चक्कर में ट्राली पलट गई। स्थानीय लोग ने उसे निकाला और 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी बड़ौत भेजा, वहां के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोनू की गत वर्ष शादी हुई थी और पत्नी पिंकी गर्भ से है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें