फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने तहसील परिसर में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों ने तहसील परिसर में किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बड़ौत। महिलाओं के साथ बढ़ रहे अपराधों के खिलाफ बृहस्पतिवार को छात्रों ने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने तहसीलदार को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

रालोद कार्यकर्ता और छात्र नेता अभिलाष तोमर के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को काफी संख्या मेें युवा कार्यकर्ता तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। रालोद नेता अभिलाष तोमर ने कहा कि महिलाओं के साथ दुष्कर्म, अपहरण जैसे अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। इस कारण महिलाएं घरों मेें भी असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने उन्नाव और कठुआ सहित सूरत में युवतियों के साथ हुई बलात्कार की घटना की घोर निंदा की। प्रशांत तोमर ने ऐसे मामलों में सीबीआई जांच कराने की भी मांग की। बाद मेें कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार मांगेराम को सौंपा। इससे पूर्व बिजरौल रोड पर संपन्न हुई बैठक में भी महिलाओं पर हो रहे अत्याचार की घटनाओं पर रोष प्रकट किया गया। इस अवसर पर रजत सरोहा, अब्दुल, शुभम तोमर, सन्नी सोता, प्रशांत तोमर, मनीष, अरुण तोमर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें