दोघट। कस्बा में जीत सिंह के आवास पर कृषि पदाधिकारियों ने बैठक में किसानों को मृदा परीक्षण के बारे में जानकारी दी गई। कृषि प्राविधिक सहायक नीरज कुमार ने कहा कि इस समय खेतों की मिट्टी की जांच का कार्य चल रहा है। मृदा स्वास्थ्य कार्डों का वितरण किया जा रहा है। कान्हड़ और आदमपुर गांव में विशेष अभियान चला कर मृदा परीक्षण किया जा रहा है। जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिये वर्मी कम्पोस्ट निर्माण इकाइयों का गठन किया जा रहा है। किसान जीत सिंह और बिट्टू ने कहा वर्मी कम्पोस्ट बनाने की इकाईयों का निर्माण कराया जा रहा है। जल्दी ही धान के बीज का वितरण किया जाएगा। इस समय किसानों के रजिस्ट्रेशन का भी कार्य चल रहा है। कृषि यंत्र अनुदान पर कृषि विभाग में उपल्बध है। इस मौके पर कृष्णपाल, राजपाल, धर्मेन्द्र, गौरव, राजवीर, विकास आदि मौजूद रहे।