बागपत। जिला जाट सभा के अध्यक्ष जगपाल सिंह तेवतिया ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल डॉ. देवव्रत आचार्य नौ अप्रैल को जाट भवन बागपत में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। सभा के चौधरी जयपाल सिंह, नगेंद्र सिंह, धर्मपाल चेयरमैन, धर्मवीर सिंह चेयरमैन, धूम सिंह ठेकेदार, सुशील चौधरी का प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल को निमंत्रण किया।
सफाई के प्रति लोगों को जागरूक किया
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। वार्ड नंबर छह के लोगों की बैठक अग्रवाल धर्मशाला में हुई। इसकी अध्यक्षता व्यापारी नेता अभिमन्यु गुप्ता ने की। संचालन ईओ सूर्य प्रकाश ने किया। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छ रहने से अनेकों बीमारियों से छुटकारा मिलता है। शौचालय बनवाने के लिए लोगों से अपील की। ईओ ने कहा साफ-सफाई रखे। कहीं भी पानी इकट्ठा न होने दें। इसमें महामंत्री पंडित अंकुर शर्मा, सभासद राजीव गोयल, वरिष्ठ लिपिक अंकित शर्मा, भावना त्यागी, संजीव शर्मा, दीपक गोयल, रोहित गोयल, अशोक श्रीपाल वर्मा, विनीत गोयल, वरिष्ठ लिपिक अंकित शर्मा, फरीद अख्तर आदि रहे।