बागपत। सर्राफ बाजार स्थित स्वर्णकार धर्मशाला में बुधवार को आर्य समाज की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें संरक्षक जयप्रकाश वर्मा, रणजीत आर्य, लक्ष्मीचंद, प्रधान डॉ. वीरेंद्र राणा, उप प्रधान प्रवेश आर्य, मंत्री राकेश मोहन गर्ग, उपमंत्री मनीष गर्ग, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा, पुस्तकालय अध्यक्ष राजेश वर्मा, ऑडिटर गंगाराम, पुरोहित शिवदत्त आर्य को बनाया गया। सदस्य पद पर प्रकाश राणा, प्रदीप वर्मा, अमरपाल, सचिन, नरेश वर्मा को मनोनीत किया गया।