फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकरी में पानी निकासी को लेकर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

कस्बा टीकरी में पंप सेट लगाकर तालाब के पानी की निकासी कर रहे नगर पंचायत कर्मचारियों को लोगों का विरोध झेलना पड़ा। कर्मचारियों से लोगों की नोकझोंक हुई। सूचना पर चेयरमैन ने मौके पर पहुंचे और आश्वासन दिया कि शीघ्र ही अंडर ग्राउंड पाइप लाइन डलवाकर समस्या का स्थायी समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पंचायत कार्यालय टीकरी के पास स्थित तालाब के पानी की निकासी का कोई साधन नहीं है। नगर पंचायत द्वारा पंप सेट लगाकर तालाब के पानी की निकासी कराई जाती है और यह पानी आगे नाले में डाला जाता है। गंदा पानी जिन मकानों के सामने गिरता है, वहां पर दुर्गंध हो जाती है और मोहल्ले के लोगों को परेशानी हो रही है। बृहस्पतिवार को मोहल्ले के लोगों ने इसका विरोध किया। उनकी नगर पंचायत कर्मचारियों से नोकझोंक हुई। ग्रामीणों ने पंप सेट बंद करा दिया। सूचना पर चेयरमैन सोमपाल राठी हंगामा कर रहे लोगों के बीच पहुंचे और आश्वासन दिया कि शीघ्र ही प्रस्ताव पास कराकर तालाब से नाले तक अंडर ग्राउंड पाइन लाइन डलवाई जाएगी और समस्या का समाधान कर देंगे। इसके बाद लोग शांत पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें