फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाल के खिलाड़ियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज में फुटबाल के दो खिलाड़ियों को सम्मानित किया। महाराष्ट्र में हुई प्रतियोगिता में कॉलेज के दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कॉलेज के अध्यापक हरीश चौहान ने बताया कि महाराष्ट्र में यूनाइटेड गेम्स ने खेलकूद की प्रतियोगिताएं कराई । इसमें जिले की फुटबाल टीम ने भाग लिया। टीम में कॉलेज के छात्र अतुल कुमार और अमरजीत नैन शामिल रहे। दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके बदौलत टीम ने विजय हासिल की। शनिवार को कॉलेज में दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्रबंधक समिति से अरविंद गुप्ता, वैभव मित्तल, प्रिंस सिंघल ने दोनों फुटबाल खिलाड़ियों स्वागत किया। इस दौरान वक्ताओं ने कॉलेज के अन्य विद्यार्थियों को उनसे प्रेरणा लेने की अपील की। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलकूद की सभी सुविधाएं देने का भरोसा दिलाया। इसमें रोहित शर्मा, हरीश चौहान, विजय वर्मा, विक्रांत चौहान, डॉ. कविता मानव, दीपिका कौशिक, शालिनी जैन, बबीता, कमाल सिद्दीकी, मोहित जैन, अन्नू, वरूणा, दर्शिका, रामकिशोर, सौरभ त्यागी, सुमंत कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें