बड़ौत (बागपत)।
सारंग विवाह मंडप में विश्व हिंदू परिषद ने धर्म रक्षा निधि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया । इसमें विहिप के संयुक्त केंद्रीय मंत्री डॉ. सुरेंद्र जैन कहा कि विश्व हिंदू परिषद हमेशा हिंदू समाज व राष्ट्र के मान बिंदुओं की रक्षा करती है। चाहे बात गोरक्षा की हो, चाहे बहन-बेटी के सम्मान का विषय हो, राम मंदिर निर्माण व राम जन्म भूमि का मुद्दा हो या अमरनाथ यात्रा, रामसेतु आदि सभी विषय के लिए संघर्ष करता है। हिंदू समाज स्वावलंब व संस्कारिक बने। हिंदू समाज अपने जीवन मूल्यों को ध्यान में रखते हुए जीवन को जीए। इस दौरान उन्होंने विहिप व बजरंगदल के कार्यों व इतिहास पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सुरेंद्र तोमर, सुधीर मान, रविंद्र राठी, रामकुमार गुप्ता, प्रांत संगठन मंत्री सुदर्शन चक्र महाराज, राजकुमार, जिलाध्यक्ष रविंद्र जैन, जिला मंत्री पप्पन राणा, जिला संयोजक अमित, नगर अध्यक्ष धर्म प्रकाश, हरिभूषण, राकेश विश्वकर्मा, ललित शास्त्री, ऋषिपाल, मेघपाल, सचिन शास्त्री, तरुण्, इंद्रपाल महाराज, राजवीर सिंह तोमर आदि उपस्थित रहे।