फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों के लिए मांगी अतिरिक्त फोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा को देखते हुए संवेदनशील और अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। डीआईओएस ने एसपी को पत्र लिखकर इन केंद्रों पर अतिरिक्त फोर्स की व्यवस्था कराने की मांग की है। इसके अलावा दूर-दराज में पड़ने वाले कॉलेजों में भी पुलिस की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन

छह फरवरी को 47 केंद्रों पर बोर्ड एग्जाम में 33 हजार विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। बोर्ड परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मंगलवार को बागपत ब्लॉक क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों के लिए उत्तर पुस्तिकाओं को बांटा गया है। स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज नंगला बढ़ी, गोडविल इंटर कॉलेज किरठल संवेदनशील तथा एमजीएम इंटर कॉलेज ढिकौली, गांधी विद्या निकेतन इंटर कॉलेज बुढ़पुर रमाला और शाहमल स्मारक इंटर कॉलेज बिजरौल अतिसंवेदनशील केंद्रों की सूची में शामिल हैं। इन विद्यालयों पर पुलिस-प्रशासन की विशेष नजर रहेगी। डीआईओएस पीके मिश्रा ने एसपी को पत्र जारी कर इन विद्यालयों के लिए अतिरिक्त पुलिस बल मांगा है। इसके अलावा दूर दराज ग्रामीण क्षेत्रों के जनता इंटर कॉलेज पलड़ी, गांधी स्मारक इंटर कॉलेज बिनौली, हरचंदमल जैन इंटर कॉलेज टीकरी, नेहरू स्मारह इंटर कॉलेज फुलैरा, विवेकानंद हाईस्कूल गोठरा, बृहत समाज सुधार इंटर कॉलेज छपरौली, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शबगा, चौधरी कुंदन सिंह इंटर कॉलेज बासौली और श्रीराम इंटर कॉलेज बड़ौत के लिए अलग से पुलिस बल की व्यवस्था कराने की अपील की गई है ताकि नकलविहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा संपंन हो सके।

बड़ौत और बागपत में बनाया संकलन केंद्र
डीआईओएस पीके मिश्रा ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं के लिए संकलन और उप संकलन केंद्र स्थापित कर दिए गए है। जहां पर परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिका जमा कराई जाएगी। मुख्य संकलन केंद्र शहर का श्री यमुना इंटर कॉलेज और उप संकलन केंद्र जनता वैदिक इंटर कॉलेज बड़ौत को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें