बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। इनकी निगरानी में परीक्षा होगी। स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र खुलेंगे और उत्तर पुस्तिका का बंडलों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
जिले के 47 केंद्रों पर छह फरवरी से हाईस्कूल और इंटर मीडिएट बोर्ड की परीक्षा होगी। जिले में 33697 बोर्ड परीक्षा देंगे। परीक्षा 47 केंद्रों पर 47 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की। इनकी निगरानी में परीक्षा होगी। परीक्षा शुरू होने से पहले ही केंद्रों पर पहुंचेंगे। अपनी निगरानी में प्रश्न पत्रों को बंडलों को खुलवाया जाएगा और समाप्त होने पर उत्तर पुस्तिकाओं के बंडलों की वीडियोग्राफी कराएंगे। परीक्षा समाप्ति होने तक अपनी रिपोर्ट डीआईओएस को देंगे। रविवार को भी डीआईओएस कार्यालय में परीक्षा की तैयारी की।