फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ियों और चेयरमैनों को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। कस्बा दोघट में आयोजित समारोह में खिलाड़ियों और नवनियुक्त चेयरमैनों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मास्टर रण सिंह के आवास पर आयोजित समारोह का शुभारंभ दीप जलाकर किया। इसमें छत्रसाल स्टेडियम दिल्ली में 6 और 7 जनवरी को हुई अंतर विद्यालयीय नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में 35 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर लौटे पहलवान हिमांशु पंवार, स्पोर्ट्स कॉलेज, निडानी हरियाणा के कोच राजेश मलिक, पहलवान मनीष कुमार और बलबीर एवं नेशनल कबड्डी खिलाड़ी कमल पंवार को को नोटों की माला पहना कर प्रतीक चिह्न और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इनके अलावा नगर पालिका बड़ौत के चेयरमैन अमित राणा, नगर पंचायत दोघट की चेयरमैन बबीता देवी के पति लोकेंद्र ठेकेदार और नगर पंचायत टीकरी के चेयरमैन सोमपाल राठी को भी प्रतीक चिह्न और शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में व्यापार संघ दोघट के विनोद गुप्ता और राकेश जैन ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया । इसकी अध्यक्षता सूबे सिंह ने की। संचालन सुनील पंवार एडवोकेट ने किया। इसमें रामछैल, सुरेश राणा, मास्टर रण सिंह पंवार, आनंद छिल्लर, ओमप्रकाश, राजेंद्र, बिजेंद्र प्रधान, चश्मवीर सिंह, कुलदीप पंवार, राकेश जैन, छात्रसंघ अध्यक्ष अक्षय चौहान, मोटू पहलवान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें