फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई पैटर्न की शिक्षकों को दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

वनस्थली पब्लिक स्कूल मेें शनिवार को रिमोडेलेड स्ट्रक्चर ऑफ एसेसमेंट के तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें वक्ताओं ने शिक्षकों को सीबीएसई पैटर्न की जानकारी दी।
कार्यशाला का शुभारंभ प्रबंध समिति के आशीष जैन, हर्षित जैन, संजय जैन व रोहित जैन ने संयुक्त रूप से किया। कार्यशाला में नगर के अधिकांश निजी स्कूल के शिक्षकों सहित मुजफ्फरनगर, शामली, गाजियाबाद, हरियाणा आदि जगहों से शिक्षक पहुंचे। सीबीएसई के मदन पाल छाबड़ा और अनुराधा छाबड़ा ने सीबीएसई पैटर्न की नई-नई जानकारियां दी। साथ ही सीबीएसई के नियमों का पालन करने पर बल दिया। मुख्य अतिथियों को प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने शॉल भेंटकर सम्मानित किया। संचालन प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ौत। नेहरू बाल एकेडमी में शनिवार को बाल मेले का शुभारंभ प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार जैन, डायरेक्टर जितेंद्र कुमार जैन और वैभव जैन ने संयुक्त रूप से किया। बच्चों ने टिक्की, गोलगप्पे, पेस्ट्री, कोल्ड ड्रिंक, चिप्स, टाफियां आदि का लुफ्त उठाया और मस्ती की। इसमें मंजु शर्मा, वैभव जैन, ऋषभ जैन, सरिता शर्मा, पूनम, रीतू, ममता, पूजा वर्मा, अर्चना शर्मा, सीमा जैन, शशि गर्ग, सुदर्शन आदि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें