फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुब्बारे फटने से झुलसे बच्चों की अस्पताल से छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुब्बारे फटने से झुलसे बच्चों की अस्पताल से छुट्टी
विज्ञापन

अमीनगर सराय (बागपत)। बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के स्वागत कार्यक्रम में लगाए गए गुब्बारे फटने से हिसावदा में छह बच्चे झुलस गए थे। उन्हें जिला अस्पताल से हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया था। हालत में सुधार होने के बाद रविवार को सभी बच्चे घर पर लौट गए।
विज्ञापन

बिहार के राज्यपाल बनने के बाद सत्यपाल मलिक शनिवार को पहली बार अपने पैतृक गांव हिसावदा गांव में आए थे। उनके स्वागत के लिए कार्यक्रम किया गया था। वहां पर गैस के गुब्बारे में लगाए गए थे। वहां से राज्यपाल के लौटने के बाद स्कूली बच्चे गुब्बारे तोडने लगे थे, तभी दौरान गुब्बारे फटने से छह बच्चे झुलस गए थे। इनमें चींटू, बादल, सागर, रोहित, आकाश साहिल शामिल था। इससे वहां पर अफरा-तफरी मच गई थी। आनन-फानन में उनको जिला अस्पताल भर्ती कराया गया था। वहां से चार बच्चों को हायर हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया था। उनका दिल्ली और मेरठ अस्पताल में इलाज कराया गया था। हालत सुधार होने के बाद रविवार को बच्चों को स्कूल से छुट्टी मिल गई है। उनका हाल जाने के लिए लोगों का मकानों पर तांता लगा हुआ है। बच्चों की हालत सही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें