फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कारवान युवा ही देश की रीढ़- बलजीत आर्य

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। नेताजी सुभाष चंद बोस मेमोरियल इंटर कॉलेज, तवेला गढ़ी में आर्य प्रतिनिधि सभा के तत्वावधान में युवा चरित्र निर्माण शिविर का समापन हुआ। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने योग व्यायाम का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि प्रोफेसर बलजीत सिंह आर्य ने कहा चरित्र निर्माण का यह सबसे अच्छा तरीका है। शिविर न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही उपयोगी अपितु अच्छा और श्रेष्ठ इंसान बनाने का माध्यम भी है। वर्तमान समय में हमारी युवा पीढ़ी बुराई में फंसी पड़ी है। इस प्रकार के शिविरों से युवाओं का चरित्र निर्माण होगा, संस्कार अच्छे मिलेंगे, अच्छे नागरिक बनेंगे, अच्छे समाज की रक्षा करेंगे और अच्छे राष्ट्र का निर्माण। छात्र-छात्राओं ने योग व्यायाम का प्रदर्शन, लाठी प्रदर्शन कर कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा उन्होंने डंबल, लेज्यिम, जूडो कराटे का भी प्रदर्शन किया। आर्य प्रतिनिधि सभा बागपत के प्रधान रामपाल सिंह तोमर ने बताया सभा के तत्वावधान में अन्य स्थानों पर भी इस तरह के शिविर लगाने का कार्यक्रम है। संचालन रवि शास्त्री ने किया। इसमें टीकरी के चेयरमैन सोमपाल राठी, प्रबंध समिति के अध्यक्ष कृपाल सिंह, प्रबंधक देवेंद्र सिंह, आर्य प्रतिनिधि सभा बागपत के महासचिव रीकूदमन सिंह, मास्टर रण सिंह, बाबा भोलर, रालोद सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कर्नल ब्रह्म पाल सिंह, राजीव प्रधान, आनंद छिल्लर, सुरेश राणा, राकेश आर्य, ब्रजपाल सिंह आदि उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य रूकुमपाल सिंह यादव ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें