फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी कमेंट किया तो होगी जेल, उड़ेगा ड्रोन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने कहा कि निकाय चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर गलत टिप्पणी करने वालों को जेल भेजा जाएगा। माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों को पुलिस चिह्नित करेगी। निकाय प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में देख लें कि कहीं आचार संहिता का उल्लंघन तो नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को कैंप कार्यालय में डीएम ने नगर निकाय चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। निकाय चुनाव प्रभारी अधिकारियों से कहा कि संदिग्ध लोगों पर कड़ी नजर रखें और चुनाव आचार संहिता का पालन सख्ती से कराएं। जिला बदर गुंडों को अपने क्षेत्र में प्रवेश न करने दें। साथ ही अपने खुफिया तंत्र को मजबूत करें। बाहरी तत्वों पर भी निगाह रखने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र पर या इसके आसपास अनावश्यक भीड़ को एकत्रित नहीं होने देना चाहिए। 28 नवंबर को पोलिंग पार्टियां अपने-अपने पोलिंग बूथों के लिए रवाना की जाएंगी। मतदान के दिन जो असामाजिक तत्व शांति व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश करें, उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाए। सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचना प्रसारित करने वाले के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्यवाई की जाए। संवेदनशील बूथों पर ड्रोन कैमरों से आसमाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी ताकि बदमाश और खुराफाती लोगों पर तत्काल एक्शन लिया जा सके।
विज्ञापन

मतदान स्थल के 200 मीटर की परिधि में किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। बूथों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है। एडीएम राजस्व लोकपाल सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक विधान जायसवाल, एसडीएम विवेक कुमार यादव, एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी और डीसीओ सुशील कुमार मौजूद रहे।

पोलिंग एजेंट की की जाएगी निगरानी
बागपत। डीएम ने कहा कि पोलिंग एजेंटों पर भी नजर रखें तथा मतदाता सूची को कक्ष से बाहर लाने की अनुमति किसी को भी न दें। निर्देश दिये कि कोई भी व्यक्ति मतदेय स्थल पर शस्त्र/मोबाइल लेकर नहीं जाएगा और यदि कोई निर्देश का उल्लंघन करता है तो सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों को इसकी सूचना दें।

किसी का आतिथ्य स्वीकार न करें: डीएम
बागपत। सुपर जोनल मजिस्ट्रेट प्रभारी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि निकाय चुनाव में किसी का आतिथ्य स्वीकार न करें। किसी भी दशा में पोलिंग पार्टी किसी का भी आतिथ्य स्वीकार न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें