सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ स्काउट शिविर संपन्न
बागपत। सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज के बीएड विभाग के स्काउट गाइड शिविर का समापन हो गया। अतिथियों ने प्रशिक्षुओं को जीवन में अनुशासन की सीख दी।
शनिवार को कैंप के अंतिम दिन प्रशिक्षक रामकिशन की देखरेख में कार्यक्रम हुए। विभिन्न टोलियों ने अपने-अपने तंबू लगाए। एसडीएम विवेक कुमार यादव, तहसीलदार राज बहादुर सिंह एवं स्काउट आयुक्त नरेश कुमार मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कैंप की गतिविधियों की जानकारी ली। गांठे बांधना, साफ-सफाई सहित अन्य कार्यों के प्रशिक्षण दिए। समापन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार, डॉ. उमलेश रानी, प्रबंध समिति सदस्य दिनेश चौहान, गौरव कुमार, विश्वनाथ गौतम, कपिल कुमार, पवन कुमार, डॉ वारिज पांडेय, जगत सिंह, गुरदास सिंह, विनोद कुमार और गजे सिंह मौजूद रहे।