अभिषेक को बाल वैज्ञानिक अवार्ड मिला
बिनौली (बागपत) ।
गुरुकुल इंटरनेशनल, जिवाना गुलियान में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में स्कूल के छात्र को कौशांबी में हुई राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के राज्य स्तरीय आयोजन में बाल वैज्ञानिक अवार्ड मिलने पर हर्ष जताया ।
स्कूल के संस्थापक प्रो. बलजीत सिंह ने बताया कि एसपी मेमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में 11 से 13 नवंबर तक आयोजित राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के राज्य स्तरीय आयोजन प्रदेश भर के विभिन्न जनपदों के 400 बाल विज्ञानियों ने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए । इसमें बारहवी के छात्र अभिषेक शर्मा ने भी स्वास्थ्य एवं विकिरण विषय पर अपना प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया। निर्णायक मंडल ने अभिषेक के प्रोजेक्ट को बाल वैज्ञानिक अवार्ड के लिए चयनित किया गया। अब अभिषेक को 27 से 31 दिसंबर तक गुजरात के गांधीनगर स्थित गुजरात साइंस सिटी में होने वाले राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में चयनित प्रदेश के 42 विज्ञानियों के साथ अपनी प्रतिभा दिखाने का भी अवसर मिलेगा। हर्ष जताने वालों में निदेशक डॉ. सुनील आर्य, प्रधानाचार्य, बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्वयक डॉ. राजीव खोखर , उप प्रधानाचार्य सुशील वत्स आदि रहे।