फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे और स्मॉग से स्कूल की छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोहरा और स्मॉग को देखकर बागपत प्रशासन भी टेंशन में आ गया। जिले के अफसरों ने आठवीं तक के सभी स्कूलों की छुट्टी के आदेश जारी कर दिए है। वहीं घना कोहरा होने के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। सड़क पर दिन भर जाम लगा रहा। यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बढ़ते प्रदूषण और कोहरे के कारण दिल्ली में बड़े वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी। गाजियाबाद प्रशासन भी अपने यहां से वाहनों को नहीं गुजरने दें रहा था, क्योंकि गाजियाबाद सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर की श्रेणी में आ गया है। दोनों शहरों में स्कूलों की भी छुट्टी कर दी , लेकिन बागपत के स्कूल बंद नहीं किए गए । रविवार की रात में 11 बजे के बाद दिल्ली में वाहन जाने शुरू हो गए। बागपत में रविवार को देर शाम से ही कोहरा छह गया । कोहरा सोमवार को दोपहर करीब 11 बजे तक रहा। इस कारण स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। इस कारण हाईवे पर दिन भर जाम लगा रहा। पुलिस पूरे दिन जाम खुलाने में लगी रही। कोहरे और स्मॉग को देखकर जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने सोमवार को आगामी आदेश तक आठवीं तक के सरकारी और गैर सरकारी सभी स्कूलों की छुट्टी के आदेश जारी कर दिए है। शिक्षक अपने समय पर स्कूल पहुंचेंगे। ऐसी स्थिति में बच्चों को तो राहत मिलेगी।

वाहन चालकों को हो रही ज्यादा परेशानी
बागपत। कोहरे के कारण वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। वाहन चालकों को दिन में भी लाइन जलाने के बाद भी सड़क पर कुछ नहीं दिखाई देता है।

सांस के मरीजों को हो रही परेशानी
बागपत। कोहरे और स्मॉग का सबसे ज्यादा पूरा प्रभाव सास के मरीजों पर पड़ रहा है। वे अपने मकानों से बाहर भी नहीं निकल पा रहे हैं। चिकित्सकों की सलाह है कि सांस के रोगी कोहरे और स्मॉग में विशेष सुरक्षा बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें