फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों वे स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

खंड विकास मुख्यालय परिसर में मंगलवार को आयोजित सम्मान समारोह में ग्राम प्रधानों ने अच्छी कार्यशैली के लिए भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक हरिशंकर शिशौदिया कोसम्मानित किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के तत्वावधान में आयोजित समारोह का शुभारंभ मंडल उपाध्यक्ष अरविंद तोमर और ब्लाक अध्यक्ष संजय प्रधान मवी कलां ने किया। उन्होंने बताया भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक हरिशंकर शिशौदिया का स्थानांतरण ओखला दिल्ली में हो गया है। पद पर रहते हुए उन्होंने खातेदारों और बैंक के प्रति ईमानदारी से कार्य किया। उन्होंने कहा उनका आचरण, व्यवहार हमेशा क्षेत्र के लोग याद करेंगे। इसकी अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष संजय मवीं कला ने की। संचालन जिला महासचिव प्रधान शैलेंद्र ठाकुर ने किया। इसमें प्रधान राजू तोमर सिरसली, आदित्य सोलंकी, रामफूल सिंह, देवेंद्र, मलखान, फरमान खान, बाबी पंडित, जनेश्वर बागडी, विपिन त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें