फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र आज से, घट स्थापना का शुभ मुहूर्त 06:02 बजे से

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। आज से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहे हैं। इस बार मां भगवती का आगमन पालकी से होगा जो शुभ संकेत है। नौ दिन सुख समृद्धि के होंगे। बृहस्पतिवार के दिन हस्त नक्षत्र में घट स्थापना के साथ शक्ति उपासना का पर्व काल शुरू होगा। घट स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 06:02 बजे से 08:11 मिनट तक है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार से घरों में माता की चौकी की स्थापना होगी। नौ दिन से माता का गुणगान घरों से लेकर मंदिरों में होगा। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमदत्त शास्त्री ने बताया इस बार मां भगवती का आगमन पालकी से होने के कारण शुभ है। सभी नौ दिन सुख समृद्धि के होंगे। माता का आगमन और गमन हर प्रकार से समृद्धि और सिद्धि देने वाला है। देवी की पूजा का पर्व शुरू हो तो यह देवी कृपा और इष्ट साधना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है। उन्होंने बताया घट स्थापना का शुभ मुहूर्त 06:02 बजे से 08:11 मिनट तक है। जो भक्त इस मुहूर्त में घट स्थापना नहीं कर पाए तो वह भक्त अभिजीत मुहूर्त में 11:36 से दोपहर 12:24 तक कर सकते है, क्योंकि मां भी भक्तों का बुरा नहीं करती है। कलश स्थापना अपने पूजा स्थल के ईशान कोण में ही करें। ईशान कोण में हमारे सभी देवी देवता वास करते हैं।

कलश स्थापना की विधि
बागपत। ज्योतिषाचार्य पंडित राज कुमार शास्त्री ने कलश स्थापना की विधि बताई। उन्होंने बताया जमीन में रेत डालकर जौ बोए, उसके ऊपर कलश रखे। कलश के अंदर रोली, चावल, सुपारी, चांदी का सिक्का रखे। कलश के ऊपर सुराही रखे, इसमें साबुत चावल, ऊपर लाल कपड़े में लपेटकर नारियल रखे। माता रानी को चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर स्थापित करें। अखंड ज्योति कलश के पास प्रज्ज्वलित करें। भैरव को प्रसन्न करने के लिए तेज की ज्योति अग्नि कोण में जलाएं। नवरात्र के दिनों प्रतिदिन प्रात: एवं शाम (दोनों) समय लोंग और कपूर का भोग माता रानी को जरूर लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें