फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलों में विकास और बेहतर कॅरियर : शिवभूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
खेलों में विकास और बेहतर कॅरियर : शिवभूषण
विज्ञापन

बागपत। भाजपा युवा मोर्चा ने तीन दिवसीय पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी खेल महोत्सव का आयोजन किया । इसमें मुख्य अतिथि युवा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवभूषण सिंह रहे। पहले दिन कबड्डी, क्रिकेट और वॉलीबाल में 44 टीमों ने भाग लिया।
खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ कर शिवभूषण सिंह ने कहा खेलने से खिलाड़ी का मानसिक और शारीरिक विकास होता है। युवाओं को खेलों में भी किस्मत आजमानी चाहिए। जिले के खिलाड़ियों ने विश्व में धूम मचा रखी है। पहलवानों से लेकर शूटर और तीरंदाजों से जनपद का नाम रोशन हो रहा है। यहीं से कबड्डी के खिलाड़ी ने भी जिले की पहचान बने है। युवक और युवतियां अपने पसंद के खेलों में मेहनत करें, उन्हें भी उपलब्धियां मिल सकती है। जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने केंद्र और प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा दें रही है। इससे छुपी हुई प्रतिभाएं सामने आ सके। युवाओं से अधिक से अधिक खेल खेलने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन कबड्डी, वॉलीबाल और क्रिकेट में 44 टीमों के 480 खिलाड़ियों ने भाग लिया। कबड्डी में 16 टीमों ने भाग लिया, जिसमें सुन्हैडा की टीम जीती। वॉलीबाल में 4 टीमों में से मिलाना की टीम, क्रिकेट में 22 टीमों में से निनाना, काठा, सिसाना और एनएस गेटवे की टीम विजेता रही। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि विधि प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय संयोजक चारू प्रज्ञा और क्षेत्रीय समिति के सदस्य गोविंद सिंह रहे। जिला संयोजक राजन जैन, विश्वास, मीडिया प्रभारी अजय गोयल, राकेश जैन, सुदेश चौहान, सोनिया चौधरी, नितिन जैन, जयकुमार, राजेश खुराना, चंद्रवीर तोमर, वीर त्यागी, नरेश वर्मा, प्रियंका आर्या, अजय चौहान और भूपेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें