बड़ौत (बागपत)।
हिंदू युवा वाहिनी ने दिल्ली रोड स्थित कार्यालय में काठा में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए यज्ञ किया ।
रविवार को हिंदू युवा वाहिनी के कार्यालय में आयोजित शोकसभा में जिला उपाध्यक्ष अमित लौहड्डा ने कहा अवैध रेत खनन से यमुना में हुए गड्ढों ने बेकसूर लोगों की जान ले ली। जिला प्रभारी जगदीप ठाकुर ने कहा कि यदि अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो उग्र आंदोलन होगा। इसमें जिला संयोजक गुरुवचन, जिलाध्यक्ष नितिन चौधरी, भवी कश्यप, डॉ. प्रदीप, अमित लौहड्डा, दीपक शर्मा, अभिषेक शर्मा, अंकित देव, मोहित तोमर, अरविंद, जितेंद्र, सोनू आदि रहे।
घास मंडी में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में गुरुग्राम में प्रद्युम्न और काठा नाव हादसे में मारे गए लोगों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी । इसमें राकेश जैन पूर्व सभासद ने कहा प्रद्युम्न के हत्यारों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। इसमें राजेंद्र जैन, गौरव जैन, कालू जैन, देवेंद्र, संजय, युनूस कारमेड, पारस, अनिल वर्मा, राकेश जैन, वकील चंद, सौरभ, प्रवीण जैन, हेमचंद जैन, राहुल, अंकित आदि रहे।