फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोताना के यमुना खादर में फिर रेत माफिया सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

यमुना का जल स्तर उतरते ही फिर रेत माफिया ने कोताना गांव के यमुना खादर में डेरा डाल दिया । दिन छिपते ही जेसीबी मशीन यमुना में उतर जाती है और पूरी रात यमुना का चीर हरण होता रहता है। बृहस्पतिवार को कोताना गांव के लोगों ने एसडीएम से शिकायत कर अवैध रेत खनन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।
विज्ञापन

कोताना के यमुना खादर में यमुना का जल स्तर धटते ही रेत माफिया ने अवैध रेत खनन शुरू कर दिया है। दिन छिपते ही रेत खनन माफिया सक्रिय हो जाते हैं । इतना ही नहीं रेत माफिया के गुंडे दूर-दूर खड़े रहते है। जैसे ही उन्हें अधिकारियों की छापे की खबर लगती है तो वे जेसीबी को हरियाणा की ओर ले जाते हैं। इस संबंध में कोताना के शमशाद, अयूब, निजामू, अब्बास आदि ने एसडीएम से शिकायत की अवैध रूप से कोताना यमुना खादर में रेत खनन का कारोबार धड़ल्ले से हो रहा है। यदि इस पर रोक नहीं लगाई तो क्षेत्र में खून खराबा भी हो सकता है, क्योंकि पूर्व में भी ऐसी घटनाएं हो चुकी है। इस मामले को एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने गंभीरता से लिया और कहा अवैध रेत खनन नहीं होने देंगेे। इसके लिए गोपनीय तरीके से छापा मारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें