बड़ौत (बागपत)।
बिजली समस्या को लेकर मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक्सईएन प्रथम कार्यालय में प्रदर्शन किया। बाद में अधिशासी अभियंता से मिलकर समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
मंगलवार को काफी संख्या में कार्यकर्ता भाजपा नेता डॉ. पुष्पेंद्र तोमर के नेतृत्व मेें बिजली के कार्यालय में पहुंचे। भाजपा नेता डॉ. पुष्पेंद्र तोमर ने कहा वर्तमान समय में नगर और क्षेत्र मेें जैन समाज के धार्मिक कार्यक्रम चल रहे हैं, लेकिन उन्हें नाममात्र ही विद्युत सप्लाई मिल रही है। इससे जैन समाज के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली कम मिलने से अन्य वर्ग के लोगों को भी परेशानी हो रही है। अधिशासी अभियंता प्रथम अजय कुमार से मिलने के बाद सभी लोग एसई रामबीर सिंह से मिले। डॉ. पुष्पेंद्र तोमर ने एसई सेे जैन समाज के चलते रहे धार्मिक आयोजन के मद्देजनर आठ सितंबर तक 24 घंटे सप्लाई देने की मांग उठाई। एसई ने उन्हें आश्वासन दिया। इस मौके पर कपिल तोमर, नितिन, सचिन वत्स, सागर, सुमित, पुनीत शामिल रहे।