बड़ौत (बागपत)।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी को दूसरे समुदाय का युवक अगवा कर ले गया था। अभी तक पुलिस उसको बरामद नहीं कर पाई है। इसको लेकर हिंदू जागरण मंच की बैठक में आक्रोश जताया और चेतावनी दी यदि पुलिस ने शीघ्र किशोरी को बरामद नहीं किया तो आंदोलन करेंगे।
बैठक की अध्यक्षता करते मंच के युवा जिलाध्यक्ष दीपक बामनौली ने कहा छह दिन बाद भी पुलिस किशोरी को बरामद नहीं कर पाई है। वह मात्र औपचारिकता कर रही है। इससे पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न उठ रहे हैं। छह दिन बाद भी पुलिस इसमें कुछ नहीं कर पाई है। हिंदू जागरण मंच किसी भी कीमत पर शांत नहीं रहेगा। यदि किशोरी बरामद नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे। सचिन वत्स ने कहा जनपद में अपराधों में बाढ़ आई है और पुलिस घटनाओं को गंभीरता से नहीं ले रही है। संचालन महामंत्री अंकित बड़ौली ने किया। इसमें कपिल, पीयूष, सोनू, मनोज, रोहित, पवन आदि ने विचार रखे।