फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा के सामने नतमस्तक हुए सियासी सूरमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। डेरामुखी गुरमीत राम रहीम का नया पता भले ही रोहतक जेल हो, लेकिन उनके पुराने पतों पर वेस्ट यूपी के सियासी सूरमा खूब नतमस्तक हुए। बरनावा ही नहीं सिरसा के रुहानी सत्संग में जनप्रतिनिधियों की भागेदारी रही। चुनाव के समय डेरामुखी का आशीर्वाद लेने की होड़ भी रही।
विज्ञापन

डेरा सच्चा सौदा के डेरामुखी गुरमीत राम रहीम का पता और हालात दोनों बदल चुके हैं। जिन आश्रमों में बैठकर एक आदेश पर लाखों भक्त कतारबद्ध खड़े हो जाते थे, अब इनमें सेना का डेरा है। साध्वी के यौन शोषण में फंसे गुरमीत राम रहीम के सामने हरियाणा, पंजाब ही नहीं बल्कि दिल्ली, राजस्थान वेस्ट यूपी की सियासत के बड़े-बड़े दिग्गज भी नतमस्तक रहे हैं। विधानसभा और लोकसभा चुनाव में तो यह सिलसिला तेज हो जाता था।
वेस्ट यूपी की राजनीति के राजनेता अक्सर डेरामुखी गुरमीत राम रहीम के बरनावा प्रवास के दौरान मिलते थे। असल में गुरमीत राम रहीम का रूहानी सत्संग रविवार को होता है, लेकिन वह इससे पहले ही शुक्रवार को पहुंच जाते हैं। तीन दिनों में विशेष बैठकों का दौर चलता है और राजनीति के अलावा अन्य लोग भी डेरा मुखी से मुलाकात करते थे। डेरा सच्चा सौदा के सेवादार बिजेंद्र कश्यप स्वीकार करते हैं कि जब से बरनावा आश्रम की स्थापना हुई है, करीब चार दशक से यहां पूरी वेस्ट यूपी के दिग्गज नेताओं का जमावड़ रहता है। अब हालात बदल गए हैं, भले ही कोई इस बात को स्वीकार न करें।
विज्ञापन


बाबा से लेते थे राजनीति का गुरुमंत्र
बागपत। सियासी सूरमा यहां पहुंचकर बाबा गुरमीत राम रहीम से राजनीति का गुरुमंत्र लेते थे। दान देते थे और भविष्य की राजनीति के रास्ते भी खूब तलाश किया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें