फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी से उपकरण फुंके

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। नगर के पठान कोठ मोहल्ले में शुक्रवार की रात में ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने के कारण कई घरों के विद्युत उपकरण फुंक गए। इससे जुड़े क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था ठप हो गई। लोगों ने पूरी रात जागकर गुजारी।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात में पठान कोठ मोहल्ले में रखा 250 केवीए के ट्रांसफार्मर में अचानक तकनीकी खराबी आ गई और वह हाई-लो वोल्टेज देने लगा। इससे कई घरों के विद्युत उपकरण फुंक गए। क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था ठप हो गई। लोगों ने पूरी रात इधर-उधर घूम कर और जागकर काटी। मोहल्ले के लोगों ने विद्युत अधिकारियों के खिलाफ आक्रोश जताया। उन्होंने कहा रात में विद्युत अधिकारियों से फोन कर संपर्क करना चाहा, लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किए। उन्होंने कहा मोहल्ले का ट्रांसफार्मर कई दिन से हाई लो वोल्टेज दे रहा था। इसकी शिकायत उन्होंने विद्युत अधिकारी से की, लेकिन उन्होंने इसका समाधान नहीं किया। जमील, इमरान, लियाकत, नाजिम आदि ने कहा यदि जल्द ही ट्रांसफार्मर नहीं बदला तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। इस संबंध में जेई टाउन इंद्रपाल ने बताया कर्मचारी को भेजकर ट्रांसफार्मर को ठीक कराया जा रहा है। ट्रांसफार्मर ठीक होने के बाद सप्लाई सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें