फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोले की भक्ति में तन-मन, टूट गए उम्र के बंधन

विज्ञापन
विज्ञापन
दाहा/दोघट (बागपत)। कांवड़ियों की संख्या बढ़ने लगी है। भगवान शिव के जयघोष के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़िया गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। दाहा क्षेत्र में जगह-जगह कांवड़ियों की सेवा के लिए शिविर लगाए हैं। शिव की भक्ति में उम्र के बंधन पीछे छूट गए हैं। कांवड़ियों का सैलाब शिवालयों की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन

हरिद्वार से गंगाजल लेकर चौगामा क्षेत्र के भड़ल, दाहा, पुसार, बामनौली से गुरजने वाले कांवड़ियों का हुजूम सड़कों पर उमड़ने लगा है। बच्चे, बूढ़े, महिला, पुरुष हर कोई भोले बाबा की भक्ति में लीन है और कंधों पर कांवड़ लिए अपने गंतव्य की ओर बढ़े रहे हैं। महिला कांवड़िए भी किसी से कम नहीं है। वे भी पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है। दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा आदि प्रदेश के कांवड़िया इस मार्ग से गुजरते हैं। 18 जुलाई से पुरा महादेव मंदिर पर जलाभिषेक करने वाले कांवड़ियों का आना शुरू हो जाएगा। जो दाहा से बरनावा मार्ग होते हुए पुरा महादेव तक जाएंगे। क्षेत्र में कांवड़ियों की सेवा के लिए कांवड़ शिविर लगाए हैं। पुलिस ने भी कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए है। कांवड़ियों के वेश में जगह-जगह पुलिस कर्मी तैनात है। एसओ दोघट चितवन कुमार ने बताया कांवड़ियों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी गई है। पुलिस, पीएसी के जवान सुरक्षा में तैनात किए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें