बड़ौत (बागपत)।
बड़का रोड स्थित अंजुमन में बृहस्पतिवार की शाम रालोद नेता और पूर्व विधायक साहब सिंह ने मुस्लिम समाज के रोजेदारों को रोजा इफ्तार कराकर हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश दिया।
रोजा इफ्तार कार्यक्रम में भारी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने शिरकत की तथा हिंदू समाज के लोगों ने अपने हाथों से फल और पानी वितरित कर एकता का संदेश दिया। इस मौके पर रालोद नेता व पूर्व विधायक साहब सिंह ने कहा कि हम सभी को मिलजुल कर रहना होगा। जो लोग हमें अलग करने की कोशिश करते हैं हम सब इस तरह के सामूहिक और सौहार्दपूर्ण कार्यक्रम कराकर उन लोगों की इस कोशिश को नाकाम करते रहेंगे। इस मौके पर पूर्व मंत्री कोकब हमीद, पूर्व विधायक डॉ. अजय तोमर, रालोद जिलाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, नगर अध्यक्ष डॉ. इरफान मलिक, सुखबीर सिंह गठीना, सुरेश मलिक, प्रमेंद्र तोमर, कासिम चौधरी, हाजी जमीरूद्दीन अब्बासी, बिलाल अल्वी, इंतजार, खलीफा, अलीहसन, अमित चौधरी, हाफिज सलाऊदीन, हाजी अल्ताफ, नौसाद, फुरखान चौधरी, इब्राहिम, सकील सभासद, डॉ. इकबाल आदि उपस्थित रहे।