फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: फर्जी हस्ताक्षर से 21 लाख रुपये का घपला

Tue, 11 Feb 2025 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। यहां 12 गांवों की साढ़े तीन हजार महिलाओं के समूहों के खाते से चैक पर फर्जी हस्ताक्षर करके 21 लाख रुपये का घपला कर लिया गया। इसका पता चलने पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया। बीडीओ बड़ौत ज्योति बाला के पत्र पर एलडीएम ने सभी बैंकों को निर्देश दिए कि जिन खातों में चेक से राशि गई है, उनसे रुपये निकालने पर रोक लगा दी जाए।
विज्ञापन

किशनपुर बराल गांव की केनरा बैंक शाखा में सहारा सीएलएफ (क्लस्टर स्तरीय समिति) का खाता खुला हुआ है। इससे 12 गांवों के 350 समूह की करीब साढ़े तीन हजार महिलाएं जुड़ी है। इस सहारा सीएलएफ में समूहों में शामिल महिलाओं को रोजगार बढ़ाने के लिए ऋण देने के लिए सरकार की तरफ से रुपये आते हैं। इस खाते में 21 लाख रुपये से ज्यादा था। इस खाते से सहारा सीएलएफ की तीन पदाधिकारियों के हस्ताक्षर से चेक जारी हो सकता था।
इनमें शशि अध्यक्ष, रिहाना सचिव, सुमन कोषाध्यक्ष है। इस खाते से रुपये भी समूहों में जुड़ी केवल महिलाओं के नाम चैक दिया जा सकता था। मगर, पिछले एक महीने के अंदर इन तीनों के हस्ताक्षर से करीब दस चैक जारी किए गए। इनमें कई चेक युवकों के नाम भी जारी कर दिए गए जो एक से ढ़ाई लाख रुपये तक है। खाते से लगातार रुपये निकले तो उसका बैंक में जाकर पता किया गया।
विज्ञापन

वहां पता चला कि चेक के माध्यम से लगातार रुपये ट्रांसफर हो रहे हैं और सुमन व रिहाना ने चेक पर अपने हस्ताक्षर नहीं होने की बात लिखकर बीडीओ बड़ौत ज्योति बाला को शिकायत की। बीडीओ ने इस मामले में एलडीएम को उन सभी खातों पर रोक लगाने के लिए पत्र लिखा, जिनमें समूह के खाते से रुपये गए हैं।
एलडीएम अभय सिंह ने सभी बैंकों को पत्र जारी किया है कि इस खाते से जिनके लिए चेक जारी किए गए है। अगर, उनमें चेक से रुपये पहुंच गए है तो उन खातों से रुपये निकालने पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें