फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में फूटे लड्डू, बागपत में मनाई खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम के बाद जिलेभर में खुशी मनाई गई। अधिकतर स्कूलों का परिणाम शत प्रतिशत रहा । स्कूलों में मेधावियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

श्री यमुना इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा ने बताया कि इंटर का परीक्षाफल 96.75 प्रतिशत रहा। इसमें स्मिता प्रथम, विकास कश्यप द्वितीय व अंशु यादव तृतीय रहा। हाईस्कूल का रिजल्ट 94.18 प्रतिशत रहा। इसमें अंजली प्रथम, विधि द्वितीय और ईशा तृतीय रही।
जैन इंटर कॉलेज कॉलेज का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। हाईस्कूल में शबा प्रथम, सोफिया द्वितीय और सुमबुला तृतीय रही। जबकि इंटर में प्रीति प्रथम, काजल द्वितीय, समीर तृतीय रही। मेधावियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज बुढेड़ा का परीक्षाफल अच्छा रहा। इसमें उमेश मलिक प्रथम, अमित पंवार द्वितीय और तृतीय रीमा शर्मा रह।
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. प्रीति शर्मा ने बताया कि हाईस्कूल का 94 प्रतिशत और इंटर का 89 प्रतिशत रिजल्ट रहा।
अग्रवाल मंडी टटीरी स्थित डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ओमवीर सिंह तोमर ने बताया कि हाईस्कूल का 82.7 प्रतिशत, इंटर का 95.65 प्रतिशत रिजल्ट रहा। मेधावियों को सम्मानित किया।
वैदिक कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य मंजू कौशिक ने बताया कि हाईस्कूल का 94.87 और इंटर का 95.6 प्रतिशत परीक्षाफल रहा। मेधावियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं की।
सरदार पटेल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य नवाब सिंह ने बताया कि हाईस्कूल का 95 और इंटर का 96 प्रतिशत रिजल्ट रहा।
अमीनगर सराय क्षेत्र के नानकचंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का परीक्षाफल शतप्रतिशत रहा। इसमें हाईस्कूल में पुलकित प्रथम, वंदना द्वितीय, खुशी पठान तृतीय रही। इंटर में आकांक्षा प्रथम, आक्षी द्वितीय, लवती तृतीय रही।

जाट सभा और रालोद ने जताई खुशी
बागपत। जिला जाट सभा के पदाधिकारियों ने बैठक कर तनु तोमर, युवराज और मोहित आर्य की कामयाबी पर खुशी जताई। इसकी अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष डॉ. महावीर सिंह ने की। संचालन महासचिव अश्वनी तोमर ने किया। इसमें विनोद खेड़ा, डॉ. अश्वनी तोमर, गजेंद्र सिंह, एडवोकेट चरण सिंह खोखर, तेजपाल सिंह, देवेंद्र आर्य, मास्टर कंवर पाल सिंह, महावीर सिंह राणा मौजूद रहे।
रालोद कार्यकर्ताओं ने तोमर की यूपी टॉप करने पर हर्ष व्यक्त किया। इसमें ओमवीर ढाका, योगेंद्र, अमित, ओमवीर सिंह तोमर, शौकत, कपिल, आजाद, कंवर पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें