बागपत। ऊर्जा निगम ने चार दिन के अभियान में 27 बकायेदारों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराएं। बंद पड़े मीटरों को चालू कराया। ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत मीटर लगाए। साथ ही बकायेदारों के कनेक्शन काटने और मीटरों को चालू कराया।
ऊर्जा निगम ने बिजली उपभोक्ताओं की समस्या और बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई के लिए 15 अप्रैल से अभियान चलाया। 15, 16, 16 और 20 अप्रैल तक चले अभियान में ऊर्जा निगम की ओर से विभिन्न कार्रवाई की। ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता रामवीर सिंह ने बताया कि विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारियों के द्वारा अपने ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत शिविरों का आयोजन राजस्व वसूली एवं ग्रामों में शत प्रतिशत मीटर स्थापना कराई । उन्होंने बताया कि लगभग 274 विद्युत संयोजन के बिल मौके पर ही संशोधित किए । चेकिंग के दौरान 27 विद्युत के अनियमित संयोजन के विरोध संबंधित थानों में विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 138बी के तहत बकायेदार (जिनकी धनराशि लगभग 10.50 लाख) के विरुद्ध के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
उन्होंने बताया कि लगभग 700 उपभोक्ताओं के यहां मीटर स्थापना का कार्य पूर्ण किया। 167 बकायेदार (जिनकी धनराशि 42 लाख बकाया) के विरुद्ध संयोजन विच्छेदन की कार्रवाई की। यहां से 14 लाख की राजस्व वसूली की। 500 बंद पड़े मीटरों को चालू करवाया। एसई ने विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की बकाया की धनराशि अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र या त्रुटिपूर्ण बिल को नजदीकी विद्युत शिविर में शुद्ध करा कर समयानुसार जमा कराना सुनिश्चित करें। इसके अलावा कृषि के विद्युत उपभोक्ता अपने निजी नलकूप संयोजन को देय से पूर्व जमा करने पर बिल में पांच प्रतिशत छूट का भी लाभ उठा सकते हैं ।