बड़ौत (बागपत)।
बीआरसी बड़ौत परिसर में चल रही पावर एंजिल ट्रेनिंग के समापन पर बीएसए ने निरीक्षण किया। इसमें पावर एंजिलों ने बीएसए द्वारा पूछे गए सवालों का उत्साहपूर्वक जवाब दिया।
पावर एंजिल एनम ने आत्मरक्षा से संबधित सवालों पर कहा कि मनचलों की आंखें में मिट्टी डालेंगे। इससे बीएसए काफी प्रभावित हुए। प्रशिक्षु छाया सिंह ने बताया कि इस प्रशिक्षण सत्र में पावर एंजिलों को विभिन्न क्रियाकलापों द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रजेंटेशन गीत, कविता व बालिका शिक्षा व बालिकाओं से जुड़ी अन्य समस्याओं पर आधारित चलचित्र दिखाए। इसका उद्देश्य पावर एंजिल को बालिका शिक्षा व बालिकाओं से संबधित अन्य समस्याएं यथा गुड़ टच, बैड टच व महावारी में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताना है। इस प्रशिक्षण सत्र में सालौनी, पूनम, तान्या, पिंकी, सना, अंशिका, संजना ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बीआरसी प्रभारी राजीव तोमर ने भी बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया।