फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएफओ ने वन दरोगा से स्पष्टीकरण मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

पूर्वी यमन नहर स्थित वन विभाग कार्यालय पर वन दरोगा के सोने का प्रकरण गहरा गया है। मामले का संज्ञान लेकर डीएफओ ने उक्त वन दरोगा से स्पष्टीकरण मांगा।
उल्लेखनीय है कि पिछले एक माह से वन विभाग कार्यालय के अंतर्गत पड़ने वाले क्षेत्र मेें शीशम, यूकोलिप्टस व खैर के पेड़ धड़ल्ले से वन विभाग के अफसरों व वन माफियाओं की मिलीभगत से काटे जा रहे है, इससे लोगों में आक्रोश पनप रहा है। लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी कोई अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। उधर पेड़ों के संरक्षण के लिए लगाएं गए वन अधिकारी कार्यालय में बैठकर अपनी नींद पूरी करने मेें जुटे हैं। अमर उजाला ने इस प्रकरण को गंभीरता से लिया तो डीएफओ अनिल कुमार मिश्रा ने इसको गंभीरता से लिया और वन दरोगा रामावतार शर्मा को फटकार लगाई और उनसे स्पष्टीकरण मांगा। डीएफओ अनिल कुमार मिश्रा और वन क्षेत्राधिकारी मदन पाल ने कहा ऐसी लापरवाही बर्दास्त नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें