फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र छात्राओं ने पोलियो जागरूकता रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। स्वास्थ्य विभाग एवं कोर एडरा के सहयोग से शहर में पल्स पोयिलो अभियान को सफल बनाने के लिए जागरूकता रैली निकाली। जागरूकता रैली एक मीनार मदरसा, केतीपुरा वार्ड 23 से निकाली गई। शहर काजी हबीबुर्रहमान, सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर विभाष राजपूत, कोर एडरा डीएमसी फसीउर्रहमान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मोहम्मद अकबर, बीएमसी मुजीबउर्रहमान, हाजी फहीमुद्दीन, मौलाना दिलशाद, हाफिज अब्दुल हमीद, मौलाना अहमद, हाजी कल्लू, सीएमसी वंदना, सीएमसी मीनू उपस्थित रहे
विज्ञापन

खेकड़ा । पल्स पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये नगर में छात्र और छात्राओं ने पोलियो रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया।
शनिवार को स्वास्थ्य विभाग एवं एडरा इंडिया के तत्वावधान में निकाली रैली का शुभारंभ बीआरसी केंद्र से बीएमसी शमशाद अली ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होते वापस बीआरसी केंद्र में समाप्त हुई। रैली में शामिल छात्र और छात्राएं, स्वास्थ्य कर्मी, शिक्षक रविवार से शुरू हो रहे पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए नारे लगाते चले। सभी हाथों में पोलियो संबंधी नारों से लिखे बैनर, पोस्टर लिए हुए थे और बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाने के प्रति जागरूक करते चले। इस दौरान शिक्षिका पूनम, सीएमसी सरिता, शबनम आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें