फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस आईपीएस सुहानी और मिस्टर आईपीएस योगेश को चुना

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल, काठा में शनिवार को विदाई समारोह का आयोजन किया। इसमें कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं को विदाई दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के सम्मुख दीप जलाकर किया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे 12वीं के छात्रों का स्वागत हेमा जोशी ने तिलक लगाकर किया। कक्षा 11 के छात्रों ने सम्मान किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। इसमें मिस आईपीएस सुहानी शर्मा और मिस्टर आईपीएस योगेश वशिष्ठ को चुना। संचालन ट्विंकल शर्मा, अंकित कुमार, आराधना मिश्रा ने किया। इसमें चेयरमैन अजय चौधरी, निदेशक अक्षय चौधरी, मैनेजमेंट, अविका चौधरी, आंचल चौधरी, उपप्रधानाचार्य गौरव कुमार झा, हेड मिस्ट्रेस रंजन त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन


सर्वोदय में हुआ छात्रों का विदाई समारोह
बागपत। सर्वोदय पब्लिक स्कूल में कक्षा 11 के छात्रों ने कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह आयोजित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। क्विज सहित अन्य प्रतियोगिता का आयोजन किया। मिस्टर फेयरवेल शिवांग गर्ग और मिस फेयरवेल वंशिका का चुना। प्रबंधक जयचंद दरोगा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। निदेशक महक सिंह हुड्डा, प्रधानाचार्य पृथ्वीराज श्रीवास्तव ने छात्रों को मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें