फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेणुका की खनकती आवाज की फैन हो गई सपना चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। खेकड़ा की रेणुका पंवार का मासूम चेहरा और सीधी-सच्ची बातें। आवाज में ऐसा जादू कि सिर्फ डेढ़ साल में हरियाणवी, पंजाबी, तमिल और हिंदी सिनेमा में अलग पहचान बना ली है। बिग बॉस में शामिल हो चुकी सपना चौधरी भी रेणुका की फैन हो गई और यहां तक एलान कर दिया कि उन पर फिल्माएं जाने वाले हर गाने को बागपत की रेणुका पंवार ही गाएगी।
विज्ञापन

खेकड़ा के औरंगाबाद मोहल्ले के वीरेंद्र सिंह मुनीम और संतोष देवी के घर जन्मीं रेणुका पंवार कस्बे के ही विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में 12वीं की छात्रा है। परिवार में भाई विक्की और सागर हैं। स्कूल के कार्यक्रम में अभिनय करते करते रेणुका को गाने की धुन सवार हो गई। संघर्ष शुरू किया तो हर जगह इम्तिहान देना पड़ा, लेकिन करीब डेढ़ साल पहले सुन सोनिए...गाने से ब्रेक मिला तो रेणुका पंवार ने फिर पीछे मुड़ कर नहीं देखा। सपना चौधरी ने आवाज सुनीं तो वह भी रेणुका की आवाज की मिठास की फैन हो गई। विदाई, रिवाल्वर, ट्रेडिंग जैसे गाने लोगों ने खूब पसंद किए। रेणुका बताती हैं कि जल्द ही उनका गाना कराची और सेल्फी आने वाला है। इससे उन्हें पूरी उम्मीद है कि एक बार फिर यह लोगों को पसंद आएगा।


डांस शो में गई, लेकिन बन गई गायिका
बागपत। इत्तेफाक यह रहा कि रेणुका पंवार ने स्टार प्लस की ओर से आयोजित डांस शो में ऑडिशन दिया। वह चुनी गई, परफार्मेंस भी दी, लेकिन फाइनल तक नहीं पहुंच सकी। इसके बाद स्कूल के कार्यक्रमों में उसने गाना शुरू किया। यहां से ऐसा चस्का लगा कि वह अब तक 120 से अधिक गाने गा चुकी है।
विज्ञापन



जल्द ही बॉलीवुड में मचाएगी धमाल
बागपत। रेणुका के भाई विक्की बताते हैं कि बॉलीवुड में दो प्रोजेक्ट पर बात हुई है। इसी साल डेब्यू हो जाने की उम्मीद है।


जो हूं, जैसी हूं...सपना की बदौलत
बागपत। रेणुका कहती हैं कि जिंदगी रोज इम्तिहान लेती है। संघर्ष के दिनों में सपना चौधरी ने उनकी मदद की और इस मुकाम तक पहुंचाया। हर कलाकार की तमन्ना प्रतिदिन कुछ न कुछ नया करने की होती है, वह भी नया करना चाहती है। परिवार और भाई विक्की ने जो सहयोग किया, वह शब्दों में बयान नहीं हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें